छतीसगढ़दुर्ग

निगरानीशुदा बदमाश की केबल तार से गला दबाकर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग न्यूज़ धमाका – शहर में केबल तार से गला दबाकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक मोहन नगर थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश था. आपसी पारिवारिक विवाद के चलते तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है और फरार हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. यह मामला शक्तिनगर का है.

मृतक का नाम नानू निषाद है. एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि मृतक के गले में केबल को तीन राउंड मोडकर दबाया गया है. घर में कोई नहीं होने के कारण मकान को सील कर दिया है. शव का पंचनामा आज किया जाएगा. मौके से पुलिस ने परिवार के एक युवक को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

हत्या में करीब तीन लोगों के शामिल होने का अंदेशा है. पुलिस के मुताबिक, मृतक नानू पुराना अपराधी है. बताया जा रहा है कि नानू का विवाद उसके भाई और भाभी से होता था, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. नानू की शादी नहीं हुई थी. मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!