छतीसगढ़बीजापुर

पुलिस ने 2 नक्सलियों को पकड़ा, टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर बरामद

बीजापुर न्यूज़ धमाका – पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. माओवादियों के पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर और माओवादी पर्चे बरामद किए है. पुलिस टीम बीजापुर जिला में माओवादी विरोधी अभियान चला रही है. इसके तहत नक्सलियों की धरपकड़ जोर पर है.

थाना पामेड़ और कोबरा 204 की टीम आज माओवादी विरोधी अभियान के तहत ग्राम जारपल्ली, एमपुर की ओर निकली थी. अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने जारपल्ली से 2 माओवादी को पकड़ा. पकड़े गए, माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, माओवादी पर्चे, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किए गए.

पकड़े गए माओवादियों के विरूद्ध थाना पामेड़ में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!