छतीसगढ़सुकमा

बारिश का असर, मरीज को पैदल लेकर चले ग्रामीण रास्ते में पड़ने वाला नाला भर जाने की वजह से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई

sukma

सुकमा न्यूज़ धमाका – बारिश में बस्तर के सुकमा जिले से भी अलग-अलग तस्वीर निकलकर सामने आई है, जहां एक ग्रामीण 28 वर्षीय मड़कम पोदीया को उल्टी दस्त से तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंचाना था, लेकिन रास्ते में पड़ने वाला नाला भर जाने की वजह से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद एंबुलेंस के पायलट शेख अकबर ने ग्रामीणों तक खबर भिजवाई, फिर ग्रामीणों ने कई किलोमीटर पैदल चल मरीज को चारपाई के मदद से नाला पार कराया, तब जाकर एम्बुलेंस के जरिए बीमार मरीज को दोरनापाल अस्पताल लाया जा सका।

दहशत की वजह से नहीं हो पा रहा कार्य

पालामड़‌गु नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से आज तक रास्ते में पड़ने वाले नाले में पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। हालांकि विभागीय सूत्र बताते हैं कि, कई दफा इस पुल का टेंडर भी निकल गया, लेकिन यहां डर की वजह से काम नहीं हो पाया। पुल के अलावा इस रास्ते में सड़क भी नहीं है, जिस वजह से इन इलाकों को पहुंच विहीन माना जाता है। बारिश के दिनों में यहां जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है, क्योंकि नदी नाले उफान पर होते हैं। इस वजह से रोजमर्रा की जरूरत के लिए जब ग्रामीणों को इस पर आना होता है, तो उन्हें जान भी जोखिम में डालना पड़ता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!