रायपुरछत्तीसगढ

गांजा तस्करी करते पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

संवाददता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-गांजा के साथ आरोपी हबीब खान गिरफ्तार थाना – गुढ़ियारी,Nअप.क्र. – 98/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट जप्ती – 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये। विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04/03/2022 को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जनता कालोनी स्थित द पेन्टेनाटल चर्च के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी गुढियारी विनीत दुबे को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हबीब खान निवासी जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा हबीब खान के पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 98/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

हबीब खान पिता स्व. फिरोज खान उम्र 22 वर्ष निवासी जनता कालोनी मकान नम्बर जे/264 थाना गुढियारी रायपुर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!