रायपुरछत्तीसगढ

युवक को चाकू मारने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल डडसेना ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डंगनिया स्कुल पानी टंकी के पीछे खदान बस्ती में रहता है। रात प्रार्थी का बड़ा भाई सुनील डडसेना अपने दोस्त टिल्लू उर्फ तुलेश्वर व उसके साथी के साथ अश्वनी नगर तरफ पैदल घुमने गया था।

उसी समय पुरानी बातों को लेकर टिल्लु उर्फ तुलेश्वर तथा उसके साथी ने प्रार्थी के बड़े भाई सुनील डडसेना को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए टिल्लु उर्फ तुलेश्वर ने अपने पास रखें चाकू से सुनील डड़सेना के दोनों पैर के जांघ में तथा बायें हाथ में मारकर चोट पहुंचाकर वहां से फरार हो गये।

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 35/22 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।उसी समय पुरानी बातों को लेकर टिल्लु उर्फ तुलेश्वर तथा उसके साथी ने प्रार्थी के बड़े भाई सुनील डडसेना को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए टिल्लु उर्फ तुलेश्वर ने अपने पास रखें चाकू से सुनील डड़सेना के दोनों पैर के जांघ में तथा बायें हाथ में मारकर चोट पहुंचाकर वहां से फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 35/22 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ALSO READ : पिता ने अपने ही बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा अपने वाहन में सुनील डड़सेना जो काफी गंभीर रूप से घायल हो चुका था, को त्वरित ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल लाने से उसकी जान बचायी गयीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार पतासाजी व रेड कार्यवाही करते हुए घटना के आरोपी तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू एवं अमन गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों तथा सुनील डडसेना एक ही मोहल्ले में रहते है तथा पुरानी बातों को लेकर आरोपियों ने सुनील डड़सेना को चाकू से मारकर चोट पहुंचाकर घायल किये थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!