उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी का मेरठ दौरा, थोड़ी देर में होगा जनसभा

मेरठ न्यूज़ धमाका // विधानसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 5 जनवरी के बाद किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। सत्तारुढ़ भाजपा समेत हर पार्टी ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल हैं तो विपक्ष में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और ओवैसी की पार्टी प्रमुख है। कोरोना के अलर्ट के बावजूद रैलियां हो रही हैं। बयानों की बाढ़-सी आ गई है जिनमें वादे किए जा रहे हैं, दावे किए जा रहे हैं। यहां पढ़िए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से जुड़ी अपडेट्स

पीएम मोदी का आज मेरठ दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर करीब 1 बजे उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय मेरठ सलावा और कैली गांवों को कवर करने वाले क्षेत्र में लगभग 700 करोड़ की अनुमानित लागत से स्थापित किया जाएगा। चुनाव वाले राज्य में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना प्रधानमंत्री के देश के सभी हिस्सों में खेल संस्कृति को विकसित करने और विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे की स्थापना के दृष्टिकोण के अनुरूप होगी।

चुनावी शंघनाद, लखनऊ में केजरीवाल की रैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार दोपहर लखनऊ के स्मृति उपवन मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। यूपी चुनावों में AAP नेता भी दम लगा रहे हैं और प्रदेशभर में रैलियां करने के साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता जैसे वादों पर लोगों से समर्थन पत्र ले रहे हैं। केजरीवाल की यह रैली पहले 28 नवंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन टीईटी परीक्षा के कारण रद्द कर दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!