बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : साल के पहले दिन 58 लोग कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मंत्री के पुत्र-पत्नी और डॉक्टर दंपती पॉजिटिव

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में नए साल के पहले दिन 58 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पूर्व मंत्री की पत्नी-बेटा, डॉक्टर दंपती, पार्षद पति व कैदी भी शामिल हैं। शनिवार को जो मरीज मिले हैं, उनमें 44 जगहों में नए संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ ही पिछले पांच दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस 187 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब कोरोना से निपटने सावधान रहने की जरूरत है

31 दिसंबर को 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। नए मरीजों की संख्या मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इधर, नए साल के पहले दिन से विस्फोट होने लगा है। इसके लिए जिला प्रशासन को अब जिम्मेदार बताया जा रहा है।

प्रशासन की छूट के कारण मरीजों की संख्या में रोजाना लगभग डेढ़ से दोगुना वृद्धि हो रही है। 31 दिसंबर की रात भले ही प्रशासन ने न्यू ईयर पार्टी में लगाम लगाने का दावा किया था। लेकिन, शहर के होटलों में देर रात तक भीड़ के पार्टियों का दौर चलता रहा। साल के पहले दिन भी एक जनवरी को पिकनीक स्पॉट, कानन पेंडारी व मॉल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यही वजह है कि लगातार नए मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। अब कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आम लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब बाजार व सार्वजनिक इलाकों में पाबंदी जरूरी हो गया है। लोगों को मास्क पहनने के साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भी प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है। नहीं, तो आने वाले समय में कोरोना फिर से भयावह रूप ले सकता है। CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पार्टी के काम से मुंबई और दिल्ली आना-जाना कर रहे थे। उन्हें सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द हुआ तो जांच कराई और 29 दिसंबर को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके 32 साल के बेटे आदित्य और 57 साल की पत्नी शशि ने जांच कराई। शनिवार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब संपर्क में रहने वालों की जांच की जाएगी। पूर्व मंत्री के बेटे 28 दिन पहले विदेश से यात्रा कर लौटे थे। उनका होम आईसलोशन पीरियड पूरा हो गया था। पिता के संक्रमित आने के बाद एहतियात के तौर पर बाद उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना संक्रमित मिल गए।

शनिवार को डॉक्टर दंपती भी संक्रमण का शिकार हो गया। विद्या नगर सांई होम्स निवासी 42 वर्षीय डॉ. आरती देंम्बरा और 45 वर्षीय डॉ. विजय कुमार देंम्बरा की रिपोर्ट RT-PCR जांच में पॉजिटीव आई है।

पूरे प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो आकड़ें जारी किए हैं। उसके मुताबिक पूरे प्रदेश में 279 मरीज मिले हैं। इतने मरीज पूरे प्रदेश में काफी दिनों पाए गए हैं। इनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मरीज मिले। शनिवार को रायपुर में एक मरीज की मौत भी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!