देश

PM मोदी कल करेंगे दुनिया का सबसे बड़े चौथे एयरपोर्ट का शिलान्यास यमुना एक्सप्रेस को दे सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री का नाम

केंद्र मोदी सरकार दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक तोहफा देने जा रही है। गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के चौथे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कल कई बड़े ऐलान भी कर सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख सकते है। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लेने जेव पहुंचे।

CM योगी मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शिलान्यास स्थल, मंच के अलावा प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल लोगों की सुरक्षा, सुविधा और वापसी सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। आयोजन स्थल पर लोगों को पीने के पानी, शौचालय आदि की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

पार्किंग से लेकर आयोजन स्थल तक के सभी रास्तों की मरम्मत कराई जाए। कार्यक्रम के पहले और बाद में जाम की स्थिति न बने इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वही मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों की भी समीक्षा की।

हवाई अड्डे के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी इसी दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर यमुना एक्सप्रेसवे के नाम की घोषणा करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!