छतीसगढ़रायपुर

‘पापा कहोगे तो जिंदा छोड़ दूंगा…’ रायपुर में युवक से बर्बरता, बेहोश होने तक की पिटाई

Raipur News

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ गुंडों ने पहले एक युवक को किडनैप किया फिर उसे निर्ममता से पीटा। आरोपियों ने पीड़ित युवक की बेसबॉल बैट से बुरी तरह बेरहमी से पीटा। इतनी मारपीट से वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान पीड़ित युवक दर्द से मां-मां चिल्लाता रहा लेकिन उन बदमाशों को उस पर जरा भी दया नहीं आई। उन्होंने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा कि पापा-पापा बोल तो छोड़ देंगे। क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपियों ने युवक को इतना पीटा कि वह दर्द के कारण बेहोश हो गया।

यह घटना रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके की बताई जा रही है। आरोपियों में से एक गुंडा पीड़ित युवक का दोस्त भी है। वह भी घटना के वक्त वहां मौजूद था। कई घंटों की पिटाई के बाद उन गुंडों ने युवक को मरा हुआ जाना तो उसे घटना स्थल से 20-25 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। ताकि किसी को शक न हो। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

रात भर रोड के किनारे पड़े रहने के बाद घायल युवक को जब होश आया तो वह अस्पताल में था। उसे किसी ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसके बाद इस पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। अभी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। युवक के परिवार के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!