रायपुरछत्तीसगढ

मां शाकम्भरी जयंती के अवसर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन :- जिला पंचायत सभापति एवं किसान नेता राजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,तिल्दा,न्यूज़ धमाका :- शासकीय उद्यान रोपणी मढ़ी में 6 जनवरी को मां शाकम्भरी जयंती के अवसर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजन किया गया संगोष्ठी में राजू शर्मा सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां शाकम्भरी की पूजा अर्चना किया गया कृषक संगोष्ठी में सामुदायिक बाड़ी ताराशिव,चिचोली,ओटगन की महिलाएं उपस्थित रही जिसमें सामुदायिक बाड़ीयों में सब्जी की खेती,पुष्प की खेती एवं मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया.

विकासखण्ड तिल्दा में संचालित मांडल गौठानों में रीपा कार्यक्रम अंतर्गत महिला स्व सहायता समुह एवं राजीव गांधी युवा मितान समुह आयोजन किया गया जिसके तहत युवा समुह को रोजगार प्राप्त हो सके एवं समुह के महिलाओं को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित बाड़ी से सब्जी बीज उत्पादन कर अपने आय को बढ़ा रहे है इसके अतिरिक्त गोठान कुर्रा,रजिया,बुडेनी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत मशरूम यूनिट दिया गया है.

जिससे महिला स्वं सहायता समुह आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है मां शाकम्भरी जयंती के अवसर पर किसान संगोष्ठी में कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं जैसे फल क्षेत्र विस्तार केला,पपीता अमरूद,ड्रेगफुट एवं सब्जी क्षेत्र विस्तार टमाटर पत्तागोभी बैगन मसाला क्षेत्र विस्तार मिर्च धनिया संरक्षित खेती प्लास्टिक मल्चिंग पैक हाउस,नेट हाउस,कोल्ड स्टोरेज से संबंधित जानकारी दिया गया.

कृषकों को आधुनिक तरीके से अधिक लाभ कैसे कमाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया उद्यानिकी विभाग अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विकासखण्ड तिल्दा के विभिन्न क्षेत्र ओटगन,ताराशिव,चिचोली, सराडी मांठ कुर्रा कठिया बुड़ेनी तिल्दाडीह बिठिया सरोरा,सांकरा, सढ़दू बे मता भूमिया में योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं कृषकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

कार्यक्रम के अंत में राजूशर्मा द्वारा रोपणी को निरीक्षण किया एवं रोपणी में मेथी बीज उत्पादन का जायजा लिया गया संगोष्ठी में किसान हेमसिंग ध्रुव,सुरेन्द्र वर्मा,अश्वनी वर्मा, विश्वनाथ कुर्रे, जगमोहन सोनवानी पुनीत राम डहरिया भागिरथी नारंग भरत सेन गुलाब ध्रुव,दाउ लाल गेंदलाल वर्मा,दिलीप वर्मा,दानसिंग ध्रुव,छेदीलाल साहू गुलाब सिंह एवं महिला कृषक उषा साहू लिली मिर्झा, मोनिका पटेल,सीमा वर्मा,रेखा निषाद,कविता साहू,शिवकुमारी साहू,मधु वर्मा,हुलेसिया,रूखमणी, सुनीता वर्मा उपस्थित रहे उद्यानिकी विभाग से विनोद ठाकुर उद्यान अधीक्षक रूपेन्द्र कुमार साहू ग्रा. उ. वि.अधिकारी,ऋचा श्रीवास्तव प्रक्षेत्र सलाहाकार कृष्ण कुमार साहू मंत राम साहू आत्मा राम पाल,कली राम यादव,केदार नाथ वर्मा,विरेन्द्र धीवर,भानु राम चन्द्राकर,अनिरूद्ध सिह मोहन साहू,अरूण साहू,नेतराम वर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!