देश

संविधान दिवस पर राहुल ट्वीट कर बोले, न्याय व अधिकार सबके लिए समान होने चाहिएं

न्यूज़ धमाका /// 26 नवंबर की तारीख भारत के इतिहास में बहुत ही खास मानी जाती है। 26 नवंबर 1950 को संविधान दिवस को लागू हुआ लेकिन संसद में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली जब विपक्ष ने संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। इस मौके पर जहां पीएम मोदी ने देश के लोगों को संविधान दिवस के 71 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी तो वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि न्याय व अधिकार सबके लिए समान होने चाहिएं, ताकि संविधान सिर्फ कागज न बन जाए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान महज एक कागज न रह जाए। संविधान की प्रस्तावना को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि न्याय और अधिकार सभी के लिए समान होने चाहिए। ताकि संविधान सिर्फ एक कागज न रह जाए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। मैं देश के संविधान दिवस की सभी को बधाई देता हूं

जानकारी के लिए बता दें कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस खास मौके पर कई विपक्षी राजनीतिक दलों की ओर से राजनीति जारी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया। तो आप पार्टी समेत 14 विपक्षी दलों ने भी कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। देश की सबसे पुरानी पार्टी को कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर बीजेपी ने भी निशाना साधा

जानें क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर की तारीख पर ही मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था, लेकिन लागू होने में 2 महीने लग गए थे। आखिरकार 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!