रायपुरछत्तीसगढशिक्षा

सरकारी में शुरू हो चुकी ऑफलाइन परीक्षाएं , निजी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं होंगी बंद

रायपुर न्यूज़ जिले के निजी स्कूल अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने की तैयारी में हैं। निजी स्कूलों द्वारा इसके लिए प्रशासन को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है, जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि ऑनलाइन कक्षाओं के कारण बच्चे आलसी हो रहे हैं तथा पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। शासन द्वारा इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अब निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाओं के कारण गिर रही शैक्षिक गुणवत्ता को आधार बनाते हुए ऑफलाइन कक्षाओं के लिए पालकों को मैसेज भेज रहे हैं। शासकीय स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। कुछ निजी स्कूलों में यह ऑनलाइन मोड में हो रही हैं तो कुछ में ऑफलाइन मोड में। सीबीएसई के टर्म एग्जाम इस माह के अंत अथवा नवंबर में लिए जाएंगे। इसके अंक मुख्य परीक्षाओं में जोड़े जाएंगे। निजी स्कूल नहीं चाहते कि उनके संस्थान का प्रदर्शन प्रभावित हो। इसलिए वे पालकों को मैसेज के जरिए बच्चों को स्कूल भेजने प्रेरित कर रहे हैं। छोटे स्कूल शहर में ऑफलाइन मोड में ही संचालित हो रहे हैं, लेकिन बड़े स्कूलों में अब तक ताला लटका हुआ है। इस स्थिति ने प्रबंधन को अधिक परेशान कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!