रतलाममध्यप्रदेश

अब दो से तीन दिन में केंद्रीय सर्वे टीम ले सकती है सफाई की परीक्षा

रतलाम,न्यूज़ धमाका :-स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नियमों बदलाव किया गया है। अब दो से तीन दिन में केंद्रीय सर्वे टीम आ सकती है। हर शहर को स्टार रैंकिंग के लिए एंट्री देना है। स्टार रैंकिंग के लिए अप्लाय करने के बाद टीम देखेगी कि शहर मे डोर-टू-डोर कचरा उठ रहा है या नहीं, गीला व सूखा कचरा अलग किया जा रहा है या नहीं। पालीथिन के चालान काटे जा रहे हैं या नहीं। नाइट स्वीपिंग हो रही है या नहीं।

इसके चलते नगर निगम अमला हर स्तर पर सफाई बेहतर करने में लगा है। गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं कचरा संग्रहण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

7500 अंक का होगा सर्वे, सफाई मित्रों की सुरक्षा भी मानक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 7500 अंकों की परीक्षा होगी। 2021 में 6000 अंक तय किए गए थे। 2022 के सर्वे में पहली बार सफाई मित्रों (सफाई कर्मचारियों) की सुरक्षा को भी अहम माना गया है। इसके चलते कर्मचारियों को जरूरी संसाधन से भी लैस किया जा रहा है। सर्वाधिक तीन हजार अंक सेवा स्तर प्रगति, नागरिकों की आवाज के लिए 2250 व प्रमाणीकरण के 2250 अंक रहेंगे। सर्वे में कूड़ा प्रोसेसिंग, लिफ्टिंग, सेग्रीगेशन, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन व सीएंडडी (कचरे को अलग-अलग करने व निस्तारण करने) प्लांट के लिए 3000 अंक निर्धारित है। सर्विस लेवल प्रोग्रेस के 3000 अंक के लिए देखा जाएगा कि निकाय में डिजिटल ट्रैकिंग लागू किया या नहीं। कूड़ा लिफ्टिंग का स्तर भी परखा जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!