अनुपपुरमध्यप्रदेश

अनूपपुर की छात्रा रिया से प्रधानमंत्री ने चर्चा की और अपनी कलाकृतियां भी दिखाई गई

अनूपपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम में विद्यार्थियों रिया से संवाद किया और परीक्षा तथा परीक्षा की तैयारी और समाज हित में विद्यार्थियों की भूमिका पर संबोधन दिल्ली में दिया गया। प्रधानमंत्री का संबोधन पूरे देश के विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों ने सुना अनूपपुर जिले में भी स्कूलों और घरों पर लोगों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान देखा-सुना।

अनूपपुर जिले के जमुना कालरी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा रिया विश्वकर्मा का चयन प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हुआ और वह दिल्ली में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुई तथा प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी कलाकृतियों को दिखाया। प्रधानमंत्री ने भी छात्रा रिया की बनाई गई मूर्तियां और पेंटिंग्स की सराहना की।

छात्रा रिया पिता श्यामसुंदर विश्वकर्मा अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र के कोतमा तहसील अंतर्गत विकास नगर में रहती हैं और केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में अध्ययनरत हैं। छात्रा रिया कक्षा 12वीं में विज्ञान कक्षा की छात्रा है। इनका चयन प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ है।

चयन का मापदंड रिया के द्वारा बनाए गए मिट्टी की मूर्तियां और पेंटिंग्स थी। नवंबर 2021 में केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा ने अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी मूर्तिकला का मॉडल तैयार किया था जो रीजनल केंद्रीय विद्यालय में चयनित हुई थी इसी आधार पर इनका चयन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजमल खान ने बताया कि 26 मार्च को विद्यालय में यह जानकारी पहुंची थी कि छात्रा रिया विश्वकर्मा का चयन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हुआ है और उन्हें अपनी कलाकृतियों के साथ दिल्ली कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है जिस पर छात्रा रिया दिल्ली गई और कार्यक्रम में शामिल हुई।

छात्रा रिया ने मूर्तिकला और पेंटिंग्स बनाने की कला विद्यालय के शिक्षक बृजेंद्र सिंह सेंगर से सीखी है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी देशभर के विद्यालय से कुछ चुने हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी प्रतिभाओं को देखा यह पूरा कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित था। छात्रा रिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के कला शिक्षक बृजेंद्र सिंह सेंगर को दिया जिनके मार्गदर्शन में मूर्ति कला का मॉडल तैयार किया था और इसी शिक्षा के जरिए उनका चयन हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ साथ ही अपनी कलाकृतियां दिखाने का। केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्रचार अजमल खान ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से विद्यालय में प्रसारण हुआ जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के बताए परीक्षा के प्रबंधन एवं तनाव मुक्ति के तरीकों को सुनकर प्रेरणा ली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!