ग्वालियर

मनचलों की अब खैर नहीं, महिला अपराध रोकने अब चलेगी निर्भया मोबाइल वैन, हेल्पलाइन नंबर 7049110252 जारी

ग्वालियर न्यूज़ धमाका //  शहर के मनचलों की अब खैर नहीं। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाने पुलिस द्वारा निर्भया मोबाइल चालई जाएंगी। नए साल के मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और तत्काल सहायता के लिए निर्भया मोबाइल का शुभारंभ किया गया।

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर इस मोबाइल वाहन को रवाना किया। निर्भया मोबाइल के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसके तहत 7049110252 पर कॉल करने पर तत्काल छात्राओं युवतियों और महिलाओं को मदद उपलब्ध कराते हुए एक्शन लिया जाएगा।

शहर के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा के लिए ग्वालियर पुलिस ने नई पहल की है। अब शहर में निर्भया मोबाइल चलेगी। निर्भया मोबाइल में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पेट्रोलिंग करेंगी। ताकि छात्राएं सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत कर सके। नए साल के पहले दिन यानी शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल पहले चरण में एक निर्भया मोबाइल वैन चलाई गई है।

दरअसल, शहर में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास मनचलों का जमावड़ा रहता है। पिछले दिनों में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी के चलते अब निर्भया मोबाइल चलाने का निर्णय लिया गया था। निर्भया मोबाइल के लिए एक जिप्सी तैयार कराई गई, जिसका रंग गुलाबी रखा गया है। जिसमें महिला पुलिसकर्मी शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पेट्रोलिंग करेंगी। जहां कोचिंग संस्थान अधिक हैं, वहां निर्भया मोबाइल में तैनात महिला पुलिसकर्मी अपना नंबर भी छात्राओं को देंगी। जिससे छात्राएं जरूरत पडऩे पर सीधे शिकायत कर सके। और निर्भया मोबाइल वैन में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत कार्रवाई कर सकें। जानकारी शैलजा गुप्ता टीआई, निर्भया सेल प्रभारी ने दी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!