बस्ती

नवजात शिशु को सगी मौसी ने 50 हजार के लालच में बेचा तांत्रिक को

आरोपी महिला और तांत्रिक गिरफ्तार

बस्ती न्यूज़ पैसे के लालच में नवजात शिशु की मौसी ने उसे 50 हजार में एक तांत्रिक के हाथों बेच दिया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे के साथ महिला आरोपी और तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले के लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है पुलिस ने कुछ घंटे पहले ही पैदा हुए नवजात शिशु को रुधौली थाने के अठदेउरा गांव से ढूंढ निकाला. उसे तांत्रिक के गांव की महिला ने अपने घर में छिपा रखा था. माना जा रहा है कि यदि पुलिस ने तत्परता न दिखाई होती तो तांत्रिक के हाथ लगे नवजात बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता था. एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आशा कार्यकत्री पूजा पत्नी मनोज निवासी मझौआमीर थाना वाल्टरगंज, तांत्रिक प्रमोद कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय निवासी अठदेउरा थाना रुधौली और तांत्रिक के ही गांव की प्रीति पांडेय पत्नी मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है एएसपी ने बताया कि नवजात बालक को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है. चार घंटे के अंदर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने के एवज में कोतवाली पुलिस की टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने का एलान किया है. जानकारी के मुताबिक, थाना वाल्टरगंज के भरवलिया निवासी इंद्रेश की पत्नी छाया को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उन्हें मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसे शहर के मालवीय रोड स्थित एसएस नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया. मंगलवार दोपहर तीन बजे उन्हें ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ. बेटा पैदा होने पर माता-पिता के अलावा अन्य रिश्तेदार खुशी से झूम उठे. उसी समय प्रसूता छाया की मौसी की बेटी जो आशा कार्यकत्री भी है, पहुंची. ताजा ऑपरेशन होने के कारण प्रसूता बेसुध पड़ी थी, इसी बीच अचानक बच्चा गायब हो गया बच्चे के पिता व अन्य लोग इधर-उधर ढूंढने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला. थक-हारकर बच्चे का पिता कोतवाली पहुंचा और आशा कार्यकत्री पर संदेह जाहिर करते हुए तहरीर दी. पुलिस ने आशा कार्यकत्री पूजा को हिरासत में लेकर छानबीन की तो झकझोर देने वाली कहानी सामने आई. उसने कबूल किया कि बच्चे को लेकर वह महिला अस्पताल पहुंची, जहां से मोबाइल वाट्सएप  के जरिए चैट करके तांत्रिक प्रमोद पांडेय को बुलाया और बच्चे को उसके हवाले कर दिया. इसके बदले उसे पांच हजार रुपये तत्काल मिल गए थे, बाकी 45 हजार रुपये वह बाद में देने की बात कहकर बच्चे को लेकर तांत्रिक अपने गांव अठदेउरा चला गया, जहां से पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है नवजात शिशु चोरी मामले में गिरफ्तार आशा कार्यकत्री पूजा का कहना है कि वह झाड़ फूंक कराने के लिए तांत्रिक प्रमोद पांडेय के संपर्क में आई. तभी से तांत्रिक उसे एक नवजात बच्चा कहीं से लाकर देने की बात कह रहा था. मंगलवार को जब उसके हाथ एक नवजात हाथ लगा तो उसने तांत्रिक से संपर्क करके बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक तांत्रिक को शादी के बावजूद कोई बच्चा नहीं था, इसलिए वह इसके लिए आशा कार्यकत्री को फंसाया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!