छतीसगढ़बलौदाबाजार

आपसी रंजिश में हत्या , गुपचुप बेचने वाले की पड़ोसी ने चाकू मारकर ले ली जान

Lavan police Thana

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – आपसी रंजिश के कारण एक युवक ने गुपचुप बेचने वाले युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उसे बलौदाबाज़ार रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम विजय साहू था। वह गुपचुप गुपचुप व्यवसायी था।  बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की देर रात करीब 9.15 बजे लवन के अहिल्दा मोड़ चौक और लाला टेलर्स के दुकान के सामने उसी के घर के पास रहने वाले एक युवक ने उन पर चाकू से उनके जाँघ पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उसे बलौदाबाज़ार रेफेर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। 

दो दिन पहले हुआ था युवक से विवाद 

वहीं पुलिस घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बताया जा रहा है कि, उसी के घर के पास रहने वाले एक युवक ने उन पर चाकू से जांघ पर वार कर दिया है। बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले ही विजय और उसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!