कोरबा

कचरे में मिला अमृत नमक, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

कोरबा न्यूज़ शासकीय योजना के तहत हितग्राहियों को वितरण के लिए उचित मूल्य की दुकानों में भंडारित किए जाने वाले नमक की लगभग 10 बोरियां इमलीडुग्गु बस्ती में गौ माता चौक के पास के नाले के किनारे मिली थी। इस बारे में सोशल मीडिया के माध्यमों में खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए हैंअमृत नमक योजना का नमक आज सुबह नाले के पास सड़के किनारे कचरे के ढेर में पाया गया है. जिसके बाद से वहां से गुजरने वाले और आसपास के लोगों में काफी गुस्सा था. जिसके बाद यह बात सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद इस मामले पर कलेक्टर रानू साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं रानू साहू ने स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित और सोशल मीडिया में चल रही खबरो पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच करने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया है। मामले में जाँच रिपोर्ट दो दिवस के भीतर तलब की गई है। कलेक्टर ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी खाद्य अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक और राशन दुकान संचालक पर भी जांच उपरांत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!