नारायणपुरछत्तीसगढ

नक्सलियों ने दो ट्रैक्टर और एक JCB में लगा दी आग , मजदूरों को दी हत्या की धमकी

नारायणपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों ने जबरदस्त उत्पात मचाया । अबूझमाड़ इलाके में सड़क निर्माण के काम में लगे दो ट्रैक्टर और एक JCB वाहन को आग के हवाले कर दिया । बताया जा रहा है कि नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों के खतरे की वजह से अब यहां निर्माण कार्य बंद करना पड़ा है।  अबुझमाड़ के गुदाड़ी में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रोज की तरह सोमवार को भी यहां निर्माण कार्य में ट्रैक्टर समेत JCB वाहनें लगी हुई थी। इसी बीच जंगल की तरफ से ग्रामीण वेशभूषा में माड़ डिवीजन के दर्जन भर से ज्यादा माओवादियों पहुंच गए जिन्होंने काम रुकवाया। फिर वाहनों के डीजल टैंक को फोड़ कर आग लगा दी। साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी काम करने से मना कर दिया। खबर है यहां श्रमिकों को दोबारा काम करने पर नक्सलियों ने जानक से मारने की धमकी दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!