छतीसगढ़बीजापुर

जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

बीजापुर न्यूज धमाका – जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना तरेम थाना क्षेत्र के बुडगीचेरू की है. इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मुन्ना माड़वी और राजू कारम को मौत की सजा दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची. घटना स्थल से नक्सलियों का पर्चा बरामद किया गया है. ग्रामीणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए हैं नक्सली, जल्द खत्म होगा नक्सलवाद : साव

इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि लगातार सुरक्षा बल के जवान नक्सल उन्मूलन पर काम कर रहे हैं. इसके चलते नक्सली बौखला गए हैं और इस तरह की कायराना हरकत कर रहे हैं. इसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी. छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद हम खत्म करके रहेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!