छत्तीसगढदंतेवाडा

छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली पति -पत्नी ने किया समर्पण,जिसे पांच-पांच लाख रुपये के इनामी घोषित किये गये

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका //  छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के नक्सल दंपती ने लोन वर्राटू अभियान के तहत समर्पण किया। नक्‍सली दंपती पुलिस के सामने समर्पण कर मुख्य धारा में लौट गए। समर्पण करने वाला पोज्जा उर्फ संजू मंडावी (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य / प्लाटून नंबर 9 का कामांडर था नक्सली विंग में) जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था, वहीं समर्पण करने वाले नक्सली की पत्नी लक्खे उर्फ तुलसी मंडावी नक्सली संगठन (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य/डीव्हीसी सुरक्षा दलम कामांडर) इस पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आत्मसर्पित पोज्ज़ा उर्फ संजू मंडावी इन बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था। वर्ष 2012 में पामेड़ में हैलीपेड की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला करने की वारदात में शामिल रहा। इस घटना में दो जवान शहीद हुए थे। तीन जवान घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2021 में हुए सबसे बड़ी नक्सली वारदात में भी शामिल था। इस नक्सली घटना में सीआरपीएफ के 22 जवान शहिद हुए थे। पोज्ज़ा 12 बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी।

वहीं समर्पण करने वाली महिला नक्सली लक्खे उर्फ तुलसी मंडावी 8 बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थी, जिसमें टेकलगुड़ा वर्ष 2021 की सबसे बड़ी नक्सली वारदात शामिल है।दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 119 इनामी नक्सलियों सहित 459 नक्सली समर्पण कर चुके हैं। गुरुवार को समर्पण करने वाले नक्सलियों के अलावा दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव, सीआरपीएफ के डीआईजी विनय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!