राजस्थानदेश

नवनीत राणा और उनके पति को कर लिया गिरफ्तार, इनके पति का कोर्ट में पेशी

जँहगिरपुरी, न्यूज़ धमाका,:- मुंबई में हनुमान चालीस पाठ पर विवाद अभी थमा नहीं है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके निर्दलीय विधायक पति रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया था, जो शिवसैनिकों ने नहीं होने दिया। इस पर शनिवार को दिनभर हंगामा होता रहा। शाम होते-होते पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कानून के जानकार गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा ने राणा दंपत्ति का साथ दिया, तो भी शिवसैनिक भड़क गए। भाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप है कि थाने में ही उन पर हमला किया गया। कुल मिलाकर पूरे मामले में आज भी हंगामा होता रहेगा। पढ़िए लाइव अपडेट

कोर्ट में पेशी, जानिए आगे क्या होगा: राणा दम्पत्ति को बांद्रा की अदालत में पेश कर दिया गया है। सुनवाई जारी है। पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी। आरोप है कि दोनों ने मुंबई की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची है। मामला हाई कोर्ट में भी जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!