करतारपुर

नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर पहुंचते ही दिया बड़ा बयान, बोले- इमरान खान मेरे बड़े भाई जैसे है

करतारपुर न्यूज़ धमाका /// भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में दर्शन के लिए पंजाब से लोग पहुंच रहे हैं। पहले पंजाब सीएम चन्नी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेका और अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे हैं।

लेकिन जैसे ही सिद्धू पहुंचे तो उन्होंने पाक पीएम को लेकर बड़ा बयान दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करतारपुर कॉरिडोर पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू का करतारपुर परियोजना प्रबंधन इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद लतीफ ने पीएम इमरान खान की तरफ से माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि इमरान खान मेरे बड़े भाई की तरह हैं और उसने मुझे बहुत प्यार दिया है।

अभी हाल ही में पीएम इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने में सिद्धू की अहम भूमिका की तारीफ की थी। वहीं साल 2018 में सिद्धू तक ज्यादा सुर्खियों में आए जब पाकिस्तान के पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। कॉरिडोर खुलने के बाद पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनकी कैबिनेट के मंत्री गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!