मनोरंजन

राजू की मौत की झूठी खबरों पर,भड़के मुकेश खन्ना ने कहा :-जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले चार दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हाल ही में उनके परिवार ने कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच उनके निधन की अफवाहें भी उड़ी, जिस पर कॉमेडियन के परिवार ने फर्जी खबरों पर लोगों को ध्यान न देने की भी अपील की।

अब हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने राजू की झूठी मौत की खबरें फैलाने पर अपनी भड़ास निकाली है और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने की अपील की है। हाल ही में मुकेश खन्ना ने कहा, एंटटेनमेंट का बादशाह और बेहतरीन कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव, आज वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

मैंने सुना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन कुछ चैनल वालों ने इस बात की घोषणा कर दी है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। आपको बता दूं कि उनका निधन नहीं हुआ है, वह जिंदा हैं। आप सभी से यही कहूंगा कि आप उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। और उनके निधन की अफवाहें मत उड़ाएं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!