
भोपाल न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया. पीएम ने उद्घाटन के बाद कहा कि नाम बदलने से स्टेशन का महत्व बढ़ा है.बता दें कि इस स्टेशन का नाम हबीबगंज था, जिसे बदलगकर रानी कमलापति कर दिया गया है. स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है.

