
नॉर्थ ईस्ट के राज्य मिजोरम में कोरना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस राज्य में एक दिन में कोरोना के 171 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमण की दर 15.90 दर्ज की गई. बता दे कि भारत में कोरोना की संक्रमण की दर 1.12 % है मतलब मिजोरम में कोरोना संक्रमण का औसत यहां भारत की तुलना में करीब 15 गुना अधिक है.सोमवार को मिजोरम में ये नये मामले पिछले 24 घंटे में जांचे गए 1,076 नमूनों में सामने आए. रविवार को कुल 395 लोग कोरोना से ठीक हुए , वहीं, दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 462 हो गई है. राज्य में फिलहाल 5,424 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 4.21 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,22,889 लोग कोविड-19 से उबरे और स्वस्थ होने की दर 95.42 फीसदी है.