भोपालमध्यप्रदेश

MP : ओमिक्रॉन का दहशत , मुख्यमंत्री शिवराज ने अगले आदेश तक लगाया कर्फ्यू

भोपाल न्यूज़ धमाका /// ओमिक्रॉन का केस दोगुना होने के बाद देश में एक बार फिर से लॉकडाउन का खौफ गहराने लगा है। देश में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है। राज्य भी अब पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं। और कोरोना के खतरे को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर पाबंदियों का दौर लौटने लगा है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में नए मामले तेजी से बढ़े हैं। इसलिए हम यह फैसला ले रहे हैं। स्कूलों में 50 प्रतिशत उपस्थिति का नियम जारी रहेगा। यदि आवश्यक हुआ तो हम निश्चित रूप से अन्य उपाय करेंगे। घर में जगह होगी तो कोविड के पॉजिटिव मरीज को आइसोलेट कर घर पर ही इलाज किया जाएगा। नहीं तो हम उसे अस्पताल में भर्ती करा देंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई महीने बाद कोरोना के 30 नए मामले मिले हैं। देश भर में 7,495 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली में एक हफ्ते से पॉजिटिव मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। कल महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 नए मामले सामने आए। हम सभी जानते हैं कि इन राज्यों से मध्य प्रदेश में लगातार आवाजाही हो रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले अनुभव बताते हैं कि महाराष्ट्र में मामले बढ़ने लगे, फिर गुजरात में बढ़े। उसके बाद मध्य प्रदेश में लगातार मामले बढ़ते गए। पहली लहर और दूसरी लहर में भी यही हुआ। दूसरी लहर में हमने जो कष्ट झेले हैं उसे हम भूल नहीं सकते। दोनों लहरें इंदौर-भोपाल से ही शुरू हुई थीं। इंदौर-भोपाल में साप्ताहिक एपिसोड नवंबर की तुलना में दिसंबर में लगभग तीन गुना हो गया है। वही तेलंगाना में कोरोना के नए वेरिएं ओमीक्रॉन के मामले आने बाद तेलंगाना जिले के मुस्ताबाद मंडल के एक गांव गुडेम में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है।

यह फैसला गांव के लोगों ने खुद लिया है। यहां एक युवा कोरोना के नए वेरिएंट पॉजिटिव पाया गया है. जिसके कारण यहां 10 दिन का लॉकडाउन लगया गया है. वही त्योहारी सीजन में तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका के बीच गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 प्रमुख शहरों में रात का नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में प्रतिबंध लगाए गए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!