लुधियाना न्यूज़ धमाका /// गुरुवार दोपहर को जिला अदालत परिसर में भीषण धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। यह संदिग्ध धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और जांच में जुट गयी है।
विस्फोट को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए विस्फोट पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवोजत सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे। सीएम चन्नी ने विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सीएम ने घायलों से मुलाकात के बाद कहा, जांच की जा रही है। कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं।
सरकार अलर्ट पर है। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। वही लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर फोरसिंह की टीम मौके पर नमूने एकत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है, जांच की जा रही है। धमाके के बाद पुलिस ने पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।