
जबलपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के हनुमानताल थाना इलाके में एक देवर को अपनी भाभी का फोन पर बात करना इतना नागवार गुजरा की, उसने भाभी की हसिया से गर्दन काट दी. हत्या के बाद देवर खुद खून से सना हसिया लेकर थाने पहुंच गया. जब पुलिस वालों ने आरोपी के हाथ में खून से सनी हसिया देखा, तो उनके भी होश उड़ गए. आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस के अनुसार बकरा मंडी भान-तलैया निवासी प्रदीप चक्रवर्ती की पत्नी रोशनी चक्रवर्ती अपने घर पर किसी से फोन पर बात कर रही थी. दोपहर में 3 से 4 बजे के बीच उसका देवर राजा चक्रवर्ती घर पहुंचा. भाभी रोशनी से पूछने लगा कि किससे बात कर रही हो. जब रोशनी ने सही जवाब नहीं दिया, तो देवर ने पूरी बात अपने भाई को बताने की बात कहा.बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.
राजा चक्रवर्ती ने घर में रखे हंसिया से अपनी भाभी रोशनी का गला काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद राजा सीधे हनुमानताल थाने पहुंच गया. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त रोशनी के दोनों बच्चे घर पर नहीं थे, पति काम पर गया था और ससुर भी किसी काम से बाहर गए हुए थे. पुलिस ने आरोपी देवर राजा चक्रवर्ती को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.


