लखीमपुरउत्तरप्रदेश

जन्मदिन में रिश्तेदार ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की हुई मौत

लखीमपुर न्यूज़ धमाका /// बेटे के तीसरे जन्मदिन की पार्टी में जश्न में हो रही हर्ष फायरिंग के दौरान महिला की गोली लगने से मौत गई. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई.

घटना मंगलवार रात की है और हर्ष फायरिंग करने वाले रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला अनीता वर्मा अपने तीन साल के बेटे के साथ उसके जन्मदिन पर केक काटने वाली थी, जब उसे गलती से एक रिश्तेदार ने गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि दो छोटे बच्चों की मां अनीता की शादी किसान प्रदीप वर्मा से हुई थी.

दंपति ने अपने बेटे के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी थी और लगभग 100 मेहमानों को आमंत्रित किया था. प्रदीप के चचेरे भाई, जयराम वर्मा, आरोपी को भी आमंत्रित किया गया था. पुलिस ने बताया कि जयराम नशे की हालत में था और पार्टी के उत्साह में उसने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!