छतीसगढ़सरगुजा

मां रोज करती थी शराब का सेवन, नाबालिग बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या – सरगुजा से दिल दहला देने वाला मामला

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मैनपाट ब्लॉक अंतर्गत आसगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मां की शराब की लत से परेशान बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शराब के नशे में सड़क किनारे लेटी थी महिला

घटना के दिन महिला मुन्नी मझवार रोज की तरह शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे पड़ी हुई थी। वह लंबे समय से शराब की लत की शिकार थी और अक्सर गांव में नशे की हालत में देखी जाती थी। उसका नाबालिग बेटा कई बार उसे मना करता रहा, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

आरोप है कि बार-बार समझाने के बाद भी मां के व्यवहार में सुधार न आने पर बेटे का सब्र टूट गया। उसने पत्थर से उसकी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं, क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि एक बेटा इतना बड़ा कदम उठा सकता है।

पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में

घटना की सूचना पर मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!