छतीसगढ़कोरबा

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 किसानों के 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत,दो चरवाहे बाल- बाल बचे

कोरबा न्यूज़ धमाका – आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 किसानों के 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। जबकि घटनास्थल से कुछ दूर मवेशी चरा रहे दो चरवाहे बाल- बाल बच गए। मवेशियों की मौत से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत केराकछार की है।

यहां निवासरत अधिकांश लोग खेती किसानी कर अपना जीवन- यापन करते हैं। इसलिए ग्रामीणों ने घरों में गाय और बैल रखा है। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को चराने के लिए ग्रामीणों ने दो चरवाहे रखे हैं, जो रोजाना मवेशियों को लेकर जंगल जाते हैं और चरा कर शाम घर लाते थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह भी चरवाहे मवेशियों को लेकर चराने जंगल गए थे।

सुबह 11 बजे एकाएक मौसम बदला और तेज गरज के बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच जोरदार आकाशीय गर्जना हुई और मवेशियों पर जा गिरी। घटना में नौ गाय, सात बैल और चार बछड़े की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मवेशी झुलस गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर होने की वजह से दोनों चरवाहे सुरक्षित बच गए। उन्होंने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!