छत्तीसगढरायपुर

जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह श्रीनगर खमतराई को विधायक विकास उपाध्याय ने किया बर्तन भेंट

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

पवित्र श्रावण मास में वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 में भण्डारा हेतु बर्तन भेंट

रायपुर :- संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों समूहों समितियों की मांगों के अनुरूप भण्डारा हेतु बर्तन, साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं इसी क्रम में वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 के जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह श्रीनगर खमतराई को भण्डारा हेतु बर्तन भेंट किया गया जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह श्रीनगर खमतराई के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष बर्तन की मांग रखी गई थी अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को भण्डारा हेतु बर्तन सामग्री भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा बर्तन सामग्री भेंट किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्री यादव, सचिव उत्तरा साहू, सरीता यादव, मालती यादव, फुलेश्वरी यादव पुष्पा वर्मा प्रेमीन ध्रुव नीरा ध्रुव आशा विश्वास, उषा किरण साहू सरस्वती साहू, द्रोपती यादव सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!