छतीसगढ़बिलासपुर

लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत : इलेक्ट्रिकल दुकान में करता था काम, सामान ले जाने के दौरान हुआ हादसे का शिकार 

deceased

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – बिलासपुर में लिफ्ट में फंसकर एक लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 15 साल का लड़का इलेक्ट्रीकल दुकान में काम करता था। वह सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रीकल दुकान संचालक का नाम भरत हरयानी है। मृतक सुमित उर्फ काजू दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया और घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान जब लिफ्ट के नीचे से खून टपकने लगा तो दुकान संचालक को घटना की जानकारी मिली। 

नाबालिग से काम कराने पर उठ रहे सवाल 

हादसे के बाद नाबालिग लड़के को दुकान में काम कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। श्रम कानून के अनुसार, किसी भी नाबालिग को निजी संस्थान में काम नहीं कराया जा सकता। लेकिन 15 साल का लड़का इलेक्ट्रीकल दुकान में काम कर रहा था और एक हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं दुकान संचालक सुमित हरियानी ने सफाई देते हुए कहा कि, सुमित उसकी दुकान में काम नहीं करता था। उसकी मां पिछले 15 साल से उनके घर पर काम करती है। इस दौरान चार घंटे के लिए वह अपने लड़के को छोड़कर जाती थी। सुमित रोज काम पर नहीं आता था। वह तीन दिन बाद आज आया था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

हादसे के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीआई ने कहा कि, मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!