अंबिकापुरछत्तीसगढ

ग्रामीण एकजुट होकर परसा कोल परियोजना के भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरु कराने के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// आदिवासी समाज के एक कार्यक्रम में सरगुजा पधारी छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को इन चारों ग्राम के प्रतिनिधियों ने जिले की सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अपने लिखित ज्ञापन में राज्यपाल महोदया को कोविड के दौरान आर्थिक तंगी से जूझने की बात कही है इसके लिए परसा कोल ब्लॉक के जमीन अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र शुरू कराने के आदेश के लिए अनुरोध किया है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया है कि परसा कोल परियोजना के आने से उनके ग्राम में विकास कार्य भी शुरू हो जाएगा,

जिससे उनके बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ, अजीविका संवर्धन, स्वास्थ्य एवं विभिन्न संरचना विकास के कार्य भी शुरू हो सकेगा ग्रामीणों ने ज्ञापन में उनके ग्राम विकास में बाधा पहुंचाने वाले तथाकथित एनजीओ हसदेव बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी शिकायत की है. साथ ही उसके ग्राम में प्रवेश में प्रतिबंध लगाने का आग्रह भी किया है. मुलाकात के दौरान महामहीम राज्यपाल ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर और कमिश्नर से जांच करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!