मुंबई

इस बीच आलिया का बेबी शॉवर की तस्वीरें,अब सोशल मीडिया पर खूब छायीं हुईं है,आइये जाने विस्तार से……..

मुंबई,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने प्रेगनेंसी फेज को खूब इंज्वाय कर रहीं हैं. इसी साल अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधें कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट बहुत जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं, इस खुशखबरी से भट्ट परिवार के साथ ही पूरा कपूर परिवार भी बेहद ही खुश है. इसी बीच आलिया का बेबी शॉवर रखा गया था,

जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छायीं हुईं हैं. आलिया के बेबी शॉवर में इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की और होने वाली मॉम को ढेर सारी विशेज दी. अब मॉम टू बी आलिया ने खुद अपने बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए हैं, जिनकी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहें हैं और साथ ही खूब प्यार भी बरसा रहें हैं.

आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें किसी में वे रणबीर के साथ बैठ पूजा करते दिख रहीं हैं तो किसी में अपने फैमिली और दोस्तों संग पोज देते नजर आ रहीं हैं. एक्ट्रेस ने अपने गोद भराई फंक्शन में पीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं,

जिसके साथ उन्होंने मांग टीका और गले में हार भी पहना है. चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो और खूबसूरत सी स्माइल लिए अभिनेत्री बहुत ही प्यारी लग रहीं हैं, वहीं रणबीर बेबी पिंक कलर के कुर्ते पायजामे में बेहद हैंडसम लग रहें हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!