छतीसगढ़बिलासपुर

प्रेमिका की मौत के बाद से फरार शादीशुदा युवक गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी रामकुमार दिवाकर फरार था. आरोपी युवक के ऊंटी से लौटते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई कर रही है. मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को सुलौनी में रहने वाले शादीशुदा युवक गोलू उर्फ रामकुमार दिवाकर ने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा. इस बीच प्रेमिका ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी से इनकार कर दिया. जिससे परेशान युवती ने बीते 26 मार्च को जहर खा लिया और 28 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच चल रही थी. गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी गोलू उर्फ रामकुमार दिवाकर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध कायम किया.

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गोलू फरार होकर ऊंटी भाग गया था. पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. इस बीच पुलिस की टीम को सूचना मिली कि आरोपी युवक अपने घर आया है, तो उसे घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!