छतीसगढ़जगदलपुर

शाही शादी में शामिल हुए सीएम साय : बस्तर महाराजा और नव वधू को दिया आशीर्वाद, कई दिग्गज नेता भी आए नजर

CM Sai and senior leaders reached Bastar

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव की शाही शादी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा और महारानी को बधाई देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान सीएम साय के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप और महेश कश्यप बस्तर पहुंचे थे। 

उल्लेखनीय है कि, बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव का विवाह नागौद राजकुमारी भुवनेश्वरी से हुआ। बस्तर से तीन चार्डट प्लेन में राजा की बारात मध्यप्रदेश गई थी। 20 फरवरी को उनका विवाह हुआ और 21 फरवरी को राजा अपनी रानी के साथ महल वापस लौटे। शनिवार 22 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य नेता बस्तर पहुंचे। वहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। सभी नेता वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। 

राजमहल में भव्य सजावट, राजसी ठाठ-बाट और शाही इंतजाम

1890 में निर्मित बस्तर राजमहल को इस ऐतिहासिक विवाह के लिए विशेष रूप से सजाया गया। पूरे महल को रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक शाही अंदाज में संवारा गया। राजस्थान से विशेष कैटरिंग और राजवाड़ा शैली के शामियाना विशेषज्ञ बुलाए गए। देश-विदेश से खास फूलों की व्यवस्था भी की गई है जिससे राजमहल की भव्यता और ज्यादा बढ़ गई। पांच दिनों की शाही शादी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिली। समारोह को यादगार बनाने के लिए हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभर की लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। बस्तर की समृद्ध परंपराओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!