रायपुरछत्तीसगढ

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 615 ऑटो व ई-रिक्शा पर बड़ी कार्यवाही

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर कार्यवाही लगातार जारी है। विगत तीन दिवस से शहर में संचालित होने वाले सवारी ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों पर लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने,

बिना फिटनेस- परमिट के वाहन चलाने, नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर सवारी बैठाने व उतारने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी /कर्मचारी द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर ऑटो रिक्शा वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , अब तक 615 ऑटो रिक्शा पर कार्यवाही किया जा चुका है।

अपील :- सवारी ऑटो व ई रिक्शा चालकों से अपील है कि अपने वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें, यातायात नियमों एवं संकेतकों का पालन करें, सवारियों से निर्धारित किराया से अधिक ना लें साथ ही दुर्व्यवहार ना करें , नो पार्किंग पर वाहन खड़ी ना करें ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!