मध्यप्रदेश

बड़ा हादसा: तालाब मरम्मत में लगी जेसीबी मशीन गिरी, राजस्थान निवासी ऑपरेटर की मौत

शिवपुरी न्यूज़ धमाका //  जिले के एक तालाब में बड़ा हादसा हो गया। जेसीबी मशीन को धोने के दौरान गहरे पानी के भीतर चले जाने के कारण राजस्थान निवासी ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि ऑपरेटर को बचने की मौका ही नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार हादसा शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर परिषद के पचीपुरा तालाब का है। जहां मंगलवार की सुबह पचीपुरा तालाब में जेसीबी मशीन गिरने से ऑपरेटर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी मशीन का ऑपरेटर मशीन को लेकर तालाब में मशीन सहित धोने उतरा था। तभी मशीन अचानक तालाब के एक गहरे गड्डे में चली गई और ऑपरेटर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने लोगों के सहयोग से मशीन ऑपरेटर को तालाब में बाहर से निकाला। उसे तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ऑपरेटर को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पचीपुरा तालाब पर राजस्थान की एक कंपनी तालाब मरम्मत का काम कर रही है। मृतक जेसीबी ऑपरेटर धनराज उम्र 28 साल निवासी कोटा राजस्थान भी उसी कंपनी का कर्मचारी था। जेसीबी मशीन गिरने के बाद उसे चैनमाउंटेन मशीन से बाहर निकाला गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!