कांकेरछत्तीसगढ

छग न्यूज़ ; बेमौसम बारिश से मक्का और दलहन की फसल हुई नष्ट, किसानों ने सरकार से की ये मांग

कांकेर न्यूज़ धमाका //  जिले में बीते दिनों हुई बेमौसम बरसात के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है. कोयलीबेड़ा ब्लॉक के संबलपुर गांव के एक किसान के खेत में लगी मक्का फसल बर्बाद हो गई है. मौसम में हुए परिवर्तन और बेमौसम बारिश से रबी की फसल लेने वाले किसानों का भारी नुकसान हुआ है.

बता दें कि सबसे अधिक मक्का और दलहन की फसल का नुकसान हुआ है. किसानों की माने तो तेज बारिश से कई एकड़ में लगी फसल और दलहन नष्ट हो गई है. पीड़ित किसानों ने शासन से राहत राशि की मांग की है.

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक मौसम बिगड़ने और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश और आंधी तूफान से उनके महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है. और उन्हें हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों ने आंधी तूफान से हुए नुकसान के लिए शासन से मुआवजा की मांग की है. किसानों ने राज्य के मुख्यमंत्री और कांकेर सांसद से राहत देने की गुहार लगाई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!