छतीसगढ़बलौदाबाजार

देर रात एंबुलेंस और कार में हुई भीषण टक्कर, दोनो के परखच्चे उड़े, एक की मौके पर मौत

The car was blown to pieces in the accident

 बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बलौदा बाजार-भाटापारा मार्ग में एक एम्बुलेंस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं कार सवार अन्य लोग सुरक्षित है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। 

दरअसल, यह पूरा मामला बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कुकुर्दी बाई पास के पास देर रात एक एंबुलेंस और कार की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई।  हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक को चोटें आईं है। दुर्घटना में इनोवा कार में सवार चालक और अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।

कार के उड़े परखच्चे 

घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं कार में सवार अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!