छतीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा में फिर पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप : एमपी से लाई जा रही 770 पेटियां जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ाया। कन्टेनर में 770 पेटी शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र में ग्राम खुड़मुड़ी का है। 

770 boxes of liquor recovered

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से 770 पेटी शराब जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, इसे मध्यप्रदेश से मंगवाया गया है। चुनाव को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां जारी है। वहीं चुनाव में शराब खपाने की भी तैयारी चल रही है। 

एक दिन पहले जब्त की गई थी शराब की 554 पेटियां

वहीं बेमेतरा में ही एक दिन पहले गुरुवार को पुलिस ने 445 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। जब्त की गई शराब की कीमत 30 लाख 37 हजार रूपए बताई जा गई है। इसे भी मध्यप्रदेश से ही मंगवाया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!