कोंडागांवछत्तीसगढ

लखीमपुर घटना मामले में कोण्डागांव सीपीआई व आनुसांगिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव न्यूज़ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद की घटना के जिम्मेदार भाजपा नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर किसानों को न्याय दिलाए जाने की मांग को लेकर कोण्डागांव सीपीआई एवं आनुसांगिक संगठनों द्वारा आज 5 अक्टूबर 2021 को महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन को कलेक्टर कार्यालय कोण्डागांव में भारतीय कम्युनिश्ट पार्टी कोण्डागांव के जिला सचिव व राज्य परिषद् सदस्य तिलक पाण्डे के नेतृत्व और बिरज नाग जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा, बिसम्बर मरकाम जिला अध्यक्ष एआईवायएफ, जयप्रकाश नेताम जिला सचिव एआईवायएफ, दिनेश मरकाम एआईएसएफ, मुकेश मंडावी जिला अध्यक्ष आदिवासी महासभा आदि सहित अन्य कम्युनिश्ट सदस्यों के साथ सौंपा गया है।

नये तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होगें

तिलक पाण्डे ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के खिलाफ तीन कृषि कानुन पारित कर देश के किसानों को गुलाम बनाकर निजीकरण के रास्ते धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद क्षेत्र के किसान उक्त कृषि कानुन का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे, उसी दौरान लखीमपुर जनपद के स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री विजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा आन्दोलनकारी किसानों के उपर वाहन चढ़ाकर किसानों की हत्या कर दी गई है। जिसका भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं उसकी आनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय नौजवान सभा, अखिल भारतीय छात्र संगठन, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा कड़ी निंदा करती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!