मनोरंजन

कश्मीरा शाह का उर्फी जावेद पर टिप्पणी, ऐसे उड़ाई खिल्ली विवाद इन दिनों सुर्खियों में

न्यूज़ धमाका :- उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह का विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे पर टिप्पणी की है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी का फैशन सेंस हर किसी को हैरान कर देता है। वह कई बार अतरंगी कपड़े पहनने की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्फी को खरी-खोटी सुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन उर्फी जावेद के आउटफिट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद की ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था, जिसके बाद उर्फी ने भी कश्मीरा को जवाब दिया।

क्या कहा था कश्मीरा ने उर्फी जावेद को

दरअसल कश्मीरा शाह ने एक वेबसाइट के जरिए उर्फी जावेद पर निशाना साधा था। अभिनेत्री ने कहा था कि मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करती, जिनके पास जीरो वर्क रिज्यूम है और जो सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही मशहूर है। मैं करियर बना रही हूं और ऐसी फिल्में बनाने में व्यस्त हूं, जिससे दुनिया में फर्क पड़ेगा। जो लोग सिर्फ स्पॉट होकर करियर बना रहे हैं, वह लोग मेरे लिए दिमाग वाले लोगों की लिस्ट में नहीं है। कश्मीरा के इस कमेंट पर उर्फी जावेद ने पलटवार किया है। उर्फी ने कहा कि कश्मीरा ना तो इंस्टाग्राम पर और ना ही असल दुनिया में मशहूर हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!