कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : शस्त्र बल के जवानों को मिल रहा खराब खाना

कांकेर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ शस्त्र बल की टुकड़ी, सी कम्पनी, 11वीं बटालियन जिसकी तैनाती कांकेर जेल में है, उसके एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान खराब खाना देने की शिकायत कर रहा है। वह वीडियो में दिखा रहा है कि कैसे मछली के नाम पर केवल तीन पीस और उसकी तरी के नाम पर केवल गरम पानी जवानों को दिया जा रहा है। वह दाल और सब्जी पानी की तरह होने की बात कह रहा है।

जवान साफ-साफ ये कहता सुनाई दे रहा है कि उसने कई बार अफसरों से खराब खाने की शिकायत की है। लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। वह यह कहता हुआ भी साफ दिख रहा है कि कांकेर जेल में तैनात है सी कम्पनी की 11वीं बटालियन। जेलर कोमेंद्र मंडावी का का कहना है कि सी कम्पनी का मेस अलग है। जेल विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है। वीडियो वायरल होने से जवानों को दी जाने वाली सुविधाओं पर एक बार फिर से सवाल उठे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!