जगदलपुर

काछनगादी विधान को 13 साल की अनुराधा पूरी करेगी रस्म, व्रत रखना शुरू किया

समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया निमंत्रण

जगदलपुर न्यूज़ बस्तर दशहरा में शामिल होने सांसद व दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज सहित मांझी व चालकी ने CM भूपेश बघेल को आमंत्रण दिया है। साथ ही 70 दिनों तक चलने वाले इस दशहरा में होने वाली सभी रस्मों के बारे में जानकारी भी दी है। सांसद दीपक बैज ने CM को बताया कि 6 से 19 अक्टूबर तक अब रोज कई तरह की रस्म अदा की जाएगी। सालों से चली आ रही परंपरा को करीब से देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बस्तर बुलाया गया है। वहीं CM ने भी समिति को आश्वासन दिया है कि वे रस्मों में जरूर शामिल होंगे। 6 अक्टूबर को काछनगादी की रस्म अदा की जाएगी। बताया जाता है कि बस्तर दशहरा की यह सबसे महत्वपूर्ण रस्म है। लगभग 600 सालों से मनाए जा रहे बस्तर दशहरा विधान में बड़े मारेंगा की रहने वाली 13 साल की अनुराधा छठवीं बार इस विधान को पूरा करेंगी। विधान को पूरा करने के लिए अनुराधा ने व्रत रखना शुरू कर दिया है। परंपरा अनुसार 6 अक्टूबर को बेल के कांटों पर झूला झूल कर दशहरा में रथ संचालन की अनुमति देंगी। इस विधान को पूरा करने के लिए अनुराधा को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए 2 गुरु माताएं उसे अभी से तैयार कर रही हैं।लगभग 600 सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार 4 और 8 पहिए वाला रथ बनाया जाता है। लेकिन इस बार 4 पहिए वाला रथ बनाने कारीगर जुट गए हैं। इनमें प्रत्येक पहिए की ऊंचाई 96 अंगुल होती है। रथ बनाने वाले कारीगर परंपरा अनुसार उंगलियों से नापकर पहिया बनाते हैं। पहिए के मध्य गुर्दा लगाने से पहले 14 अंगुल वृत्ताकार छेद किया जाता है। बाद में लोहे की गोल प्लेट को गर्म कर गुर्दा लगाया जाता है।70 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को देखने केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश और विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए यह दूसरा साल है कि पर्यटकों को आने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इस बार भी परंपरा अनुसार बस्तर दशहरा व मंदिर समिति, पुजारी व प्रशासन के द्वारा ही सारी परंपरा को पूरा किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!