भिलाईछत्तीसगढ

सीनियर महिला राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप में लेगी भाग,भिलाई के खिलाडी दिखायेंगे जोस-जूनून

भिलाई,न्यूज़ धमाका:- दूसरी अंतर विभागीय सीनियर महिला राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप 23 से 30 मार्च तक नई दिल्ली में हाकी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित है।

स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड की सीनियर महिला हाकी टीम उक्त चैम्पियनशिप में भाग लेगी और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, भारतीय खेल प्राधिकरण, सशस्त्र सीमा बल, यूको बैंक महिला हाकी अकादमी और अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ मैच खेलेगी।

एसपीएसबी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल पंत स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसमें 18 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया था। उक्त चैंम्पियनशिप में एस पी एस बी का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पूजा भट्ट, ममता भट्ट, काजल राठौर, देवश्री, अनुराधा, पायल, मनीषा धवल, शिवांगी, दीप्ति, पूजा, ज्योति, आरती कश्यप, मयूरी राय, करिश्मा, अनिमा, एकता, राधा नेगी और खुशबू हैं।

टीम के कोच सुदर्शन सिंह जो एन आइ एस हाकी कोच होने के साथ ही सेल के खेल सलाहकार है। इस टीम के प्रबंधक है बीएसपी के सहायक प्रबंधक (कार्मिक) डेनिस क्रिस्टी। बीएसपी के ईडी के के सिंह, डीजीएम सही राम जाखड़, सहायक प्रबंधक अभिजीत भौमिक ने चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम को शुभकामनाएं दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!