भिलाईछत्तीसगढ

भाजपा पार्षदों ने सफाई में भेदभाव और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- मंगलवार को भिलाई निगम के भाजपा पार्षदों ने सफाई में भेदभाव और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों का आरोप था कि जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते हैं। उन वार्डों में ठीक से सफाई नहीं की जा रही है।

यदि पार्षद के कहने पर कोई सुपरवाइजर सफाई करवाता भी है तो उसे या तो स्थानांतरित कर दिया जा रहा है या फिर काम से निकाल दिया जा रहा है। इसी बात पर आक्रोश जताते हुए भाजपा पार्षद रिक्शे पर कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के गेट पर ही उसे फैलाकर प्रदर्शन किया।

भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निगम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में साफ सफाई तथा अन्य कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। वहां के सुपरवाइजर को सफाई करवाने से रोका जा रहा है।

यदि कर्मचारी पार्षद की शिकायत पर कार्य करता है तो उसका स्थानांतरण या काम से निकाल दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भिलाई विधायक के बड़े भाई द्वारा खरीदे गए प्लाट पर सफाई कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। उनके निवास पर तथा विधायक के सेक्टर-5 निवास पर सभी कर्मचारी लगा दिये जा रहे हैं। इसके आलावा निगम के स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर जोन के स्वछता निरीक्षक के हाथों में कुछ नहीं है।

इनकी कोई भी सफाई कर्मचारी नही सुन रहे हैं। पूरा सफाई अमला प्राइवेट कंपनी की तरह कार्य कर रहा है। सफाई कार्य में उपयोग हो रहे रिक्शा व गाड़िया जर्जर हो गए हैं। जिससे सफाई कार्य संभव नहीं है। जिस एजेंसी के खिलाफ सामान्य सभा में जांच का आदेश हुआ था उसी एजेंसी से कमीशनखोरी के लिए सफाई का काम कराया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!