मनोरंजन

दयाबेन की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी को लेकर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- इंडियन टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से लेकर आज तक ये दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के हर एक किरदार से लोगों का बहुत लगाव है।

लेकिन काफी लंबे समय से शो में दया बेन नजर नहीं आ रहीं है। उनकी गैर मौजूदगी में भी शो को अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा था। कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि शो में जल्द ही दया बेन की वापसी होने वाली है। अब इस बात पर दिलीप जोशी ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

दिलीप जोशी ने दिया रिएक्शन

दिलीप जोशी ने हाल ही में हुई एक बातचीत में दिशा वकानी की शो में वापसी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है कि शो में दिशा वापसी करेंगी या नहीं। ये बातें सिर्फ प्रोडक्शन हाउस को ही पता होगी और मैं इन बातों में पड़ना भी नहीं चाहूंगा। मैं बहुत खुश हूं कि दर्शक शो को अभी भी उतना प्यार और अटेंशन दे रहे है। जितना दिशा यानि कि दयाबेन के शो में होने पर देते थे।

असित कुमार मोदी ने की थी पुष्टी

कुछ समय पहले शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी बातचीत में यह बताया था कि पूरे पांच साल के बाद taarak mehta ka ooltah chashmah में दया बेन की वापसी होगी। हालांकि उन्होंने कुछ भी स्पष्ट रुप से नहीं कहा था लेकिन उन्होंने दयाबेन की वापसी पर हिंट जरुर दिया था।

दिशा वकानी ने शो में 2008 से लेकर 2017 तक दयाबेन के किरदार को निभाया था। इसके बाद उन्होंने पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने के लिए शो छोड़ दिया था। तब उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। और अब हाल ही में दिशा दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके भाई मयूर वकानी ने खुद दी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!